*विधायक उईके ने मंत्री तुलसीराम सिलावट से की फ्लड प्रोटेक्शन कार्य की मांग*

 

विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से नगरीय क्षेत्र माचना नदी के किनारे बाढ़ से संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए फ्लड प्रोटेक्शन कार्य कराए जाने की मांग की है।

विधायक उईके ने अपने पत्र में बताया कि नदी में प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु में बाढ़ आने से नदी किनारे की आबादी को गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाता है। विशेषकर सीढ़ी घाट से शंकर मंदिर तक और पतौवापुरा पुल के दोनों ओर की भूमि में निरंतर कटाव हो रहा है, जिससे आस-पास की घनी आबादी और धार्मिक स्थलों को गंभीर क्षति पहुँचने की संभावना है।

विधायक उईके ने मंत्री से अनुरोध किया है कि प्रभावित क्षेत्र में फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम के अंतर्गत आवश्यक सुरक्षा कार्य जल संसाधन विभाग के माध्यम से शीघ्र स्वीकृत कराए जाएँ, ताकि जन-धन की संभावित हानि को रोका जा सके।