*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जल संरक्षण और नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित*
शाहपुर । गुरुवार को नगरपरिषद शाहपुर में माचना तट पर जय गुरुदेव उत्थान संस्थान द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जल संरक्षण, गंगा संवर्धन अभियान और नशा मुक्ति कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके जी शामिल हुईं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक जी, जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रिया चौधरी जी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया और नशा मुक्ति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत शपथ भी ली गई कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष नीतू गुप्ता जी, मां माचना उत्सव समिति अध्यक्ष श्री कमल परसाई जी, पार्षद श्री कमलेश प्रजापती जी, श्री अरुण तिवारी जी, श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी, श्री अनिल जैन जी, श्री मनोज शुक्ला हिन्दुस्तानी और श्री दिनेश छोटु राठोर जी सहित नगर के जनप्रतिनिधिगण और नगरवासी उपस्थित रहे।







