तीसरी लाइन के लिए सर्वे में जुटा राजस्व विभाग

घोड़ाडोंगरी

रेल लाइन के विस्तारीकरण में तीसरी लाइन के चल रहे कार्य में आज राजस्व विभाग की टीम रेलवे को जमीन नापकर देने के कार्य में जुटी रही। पटवारी केतन ,आर आई एवं राजस्व अमला ने नागपुर और इटारसी के बीच तीसरी लाइन बिछाने के कार्य में घोड़ाडोंगरी और बासन्या के बीच जमीन नपाई और सीमांकन के कार्य में राजस्व अमला दिन भर जुटा रहा।

किसान सुयोग महतो ने बताया कि सुबह से ही राजस्व की टीम भरी दोपहर में और देर शाम तक टेप लेकर जमीन नापने और सीमांकन करने के कार्य में निरंतर लगी रही।