नीट और आईआईटी में छात्रों ने मारी बाजी,
भयावाड़ी की साधना वर्मा ने नीट में किया कमाल”
शाहपुर, सी.एम. राईज विद्यालय शाहपुर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभाशाली छात्रों की बदौलत जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा कु० साधना वर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि छात्र पंकज धुर्वे ने IIT की प्रवेश परीक्षा में बाजी मारी है।
भयावाड़ी की बेटी साधना वर्मा ने नीट में रचा इतिहास
कु० साधना वर्मा ने नीट परीक्षा में 177 अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की। कट-ऑफ अंक 143-113 होने के बावजूद साधना ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। भयावाड़ी गांव की बेटी साधना वर्मा ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। साधना की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। साधना की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इसी विद्यालय के छात्र पंकज धुर्वे ने IIT की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। पंकज की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
प्राचार्य श्री सुनील कुमार जैन और शाला परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि शाला परिवार की कड़ी मेहनत और छात्रों की प्रतिभा का परिणाम है।







