युवा पीढी को नई दिशा देना आवश्यक है— कुशवाह।

सारनी— संस्कार भारती बैतूल की संगठनात्मक बैठक सारनी के सरस्वती शिशु मंदिर के महेश कतणीॅ सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महामंत्री मोतीलाल कुशवाह और प्रांतीय कोषाध्यक्ष चंद्रकांत बेहरे, शेखर करहाडकर मंचीय कला प्रमुख उपस्थित हुए। श्री बेहरे जी ने वर्तमान में संगठनात्मक चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

दायित्ववान कार्यकर्ता के लिए सदस्यता आवश्यक है। प्रांतीय महामंत्री कुशवाह ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा पीढ़ी को नई दिशा देने की आवश्यकता है। हम हमारे संस्कार और संस्कृति को भूल रहे हैं। हमें जो इतिहास पढ़ाया गया है वह षडयंत्र पूर्वक लिखा हुआ है। हमें हमारे गौरवशाली इतिहास पर गर्व होना चाहिए। इसीलिए हमें युवा पीढ़ी को संस्कारित करना जरूरी है।संस्कार भारती कला और साहित्य की पांच विधाओ के

माध्यम से राष्ट्र के हित में समाज को संगठित करने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर ब्रजेश सोनी , अंबादास सूने, दीपक वर्मा, प्रवीण कडवेकर, चंद्र शेखर टैगोर, मुकेश सोनी , कल्पना सोनी अदिती सोनी, पवन मेहरा, अभिषेक कुशवाहा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र ठाकुर महामंत्री संस्कार भारती बैतूल ने किया।

Comments are closed.