सेवानिवृत्त गावंडे का अभिनंदन पत्र से किया सम्मान।

सारनी—- मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस आर सोनी, ए के एस राठौड और अधीक्षण अभियंता शैलेन्द्र वागदरे , आर के मरकाम, कार्यपालन अभियंता अश्विनी कुमार सक्सेना, निर्मल कुमार शुक्ला, मिहिर कुमार राय,दत्ता ठाकरे, ए वाय खान , ब्रज मोहन सहगल, एम डी मालवीय, मोहन कुलकर्णी, विमला पवार, जी एस पिल्लई, ब्रज वासी पटेल, शीला दिनेश, शयामला मुरलीधरन सहित लगभग 92 कार्मिकों ने सेवानिवृत्त होने के पश्चात समिती को अपनी राशि पुन: वापस कर प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय कार्य किया है। मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर मुख्यालय से दिसम्बर 2017 में संयुक्त सचिव कार्मिक एक के पद से सेवानिवृत्त हुए पी के श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपनी राशि समिती को वापस कर सराहनीय कार्य किया है।

जो समिती के लिए एक प्रेरणास्रोत एवं उपलब्धि है। इसके साथ ही सिविल विभाग के चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मीयों ने भी अपनी राशि समिती को अनुदान स्वरूप पुन: सौंपने संबंधित सहमति पत्र दिये । स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि सभी प्रशंसनीय कार्य करने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। हाल ही में श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत पी सी अंबुलकर कार्यालय सहायक श्रेणी – एक को सेवानिवृत्ती के मौके श्री सिंगाजी संकुल के मुख्य अभियंता एस के मालवीय ने अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया।दूसरी ओर सतपुड़ा संकुल प्रमुख व्ही के कैथवार ने प्रयागराव गावंडे कार्यालय सहायक श्रेणी- दो को स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि श्री गावंडे ने मंडल में अपनी सेवायें ओ एडं एम खरगोन से प्रांरभ की थी , इस अवसर पर महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन नरेश पनवार, योगेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

समिती के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती 1975 से कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। सेवानिवृत्ती के बाद भी कार्मिकों द्वारा समिती को आर्थिक सहयोग प्रदान कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। समिती कंपनी केडर के सभी कार्मिकों से सदस्य बनकर सहयोग की अपेक्षा करती है।