निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

*सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया* *घोड़ाडोंगरी* : घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया |
जिसमें 76 नेत्र रोगियों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया।
शिविर में भोपाल के नेत्र विशेषज्ञों ने मौजूद रहकर नेत्र रोगियों की जांच की।

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र मे स्थित राठौर मैरिज लॉन मे शुक्रवार को स्व. मनन अरोरा एवं यश नामदेव की स्मृति मे पंजाबी समाज घोड़ाडोंगरी के सहयोग से निशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्रभर से 76 नेत्र रोगियों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया।शिविर मे सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जोशी सहित अन्य टीम ने नेत्र रोगियों का बारीकी से परीक्षण किया। शिविर में पहुंचे 76 नेत्र रोगियों में से 20 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिन्हे बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भेजा गया | जिनका ऑपरेशन निशुल्क रुप से 14 जून को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ में किया जाएगा । इसके अलावा अन्य मरीजों को दवाइयां,भोजन

एवं फल की निशुल्क व्यवस्था समिति के सदस्यों द्वारा की गई। शिविर आयोजन को सफल बनाने मे भारत अरोरा,राधेश्याम बोरबन, राकेश अरोरा, मयूर नामदेव, अशोक राठौर, विवेक जैन, आशीष साहू, सिद्धार्थ बिहारे, वाशु कुमरे, आभाष मिश्रा, हेमंत साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.विजय यादव एवं बाबू सपरा का सहयोग रहा |