एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर सीसीटीवी कांड में यदुवंश सेना अध्यक्ष ने दिया एसडीएम को ज्ञापन ।
ई.पवन यादव का कहना नाबालिक बच्चियों को न्याय न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण विषय ।
शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विगत माह अक्टूबर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे अन्य स्कूल की छात्राओं को भी बुलाया गया था । कार्यक्रम के दौरान इन छात्राओं के चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए घंटो तक रिकॉर्डिंग चलती रही और स्कूल प्रबंधन मूक दर्शक बना रहा । जब छात्राओं को इस विषय में जानकारी लगी तब उन्होंने अपने अपने अधिकारियों से इस विषय में कहा जिसके बाद हंगामा होने से स्थानीय लोगों द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया और स्कूल के प्राचार्य पंकज शरन एवं इनके साथियों ने मिल कर आनन फानन में सीसीटीवी के डीवीआर की हार्ड डिस्क तोड़ कर जमीन में गाड़ दी मामले की
भनक जब क्षेत्रीय विधायक श्री मति गंगा बाई उइके को लगी तब उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा परंतु अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से मामले को दबा दिया गया एक महीने बीतने के बाद यदुवंश सेना प्रमुख को जब इसकी भनक लगी तब आज उन्होंने एसडीएम शाहपुर को ज्ञापन सौंप इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की यदुवंश सेना प्रमुख ई. पवन यादव द्वारा मांग की गई की क्योंकि यह आदिवासी नाबालिक छात्राओं का मामला है और उनके साथ हुए दुराचार को बर्दास्त नहीं किया जा सकता इस लिए प्रशासन से हमारी मांग है की कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए क्योंकि एसडीएम इस विद्यालय की समिति के अध्यक्ष हैं उनकी भी जिम्मेदारी बनती है । अगर इस मामले में कार्यवाही नही की गई तो मुख्यमंत्री महोदय को शिकायत कर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा साथ ही जन आंदोलन किया जाएगा ।







