प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दीपावली-दशहरा रहेगा अवकाश
आशीष अग्रवाल
स्कूलों में दीपावली और दशहरे पर्व सहित अन्य छुट्टियों का ऐलान मध्यप्रदेश शासन की ओर से कर दिया गया है। आने वाले महीने में दीपावली और दशहरे का त्यौहार है। इसको लेकर खासकर बच्चों में भारी उत्साह रहता है। इसको देखते हुए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा विभाग की ओर से शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल के अवकाश को लेकर विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है….
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से उप सचिव प्रमोद सिंह ने अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार दशहरे और दीपावली पर स्कूलों में अवकाश रहेगा, साथ ही दिसंबर में शीतकालीन और गर्मी की छुट्टियों की भी तारीखें तय कर दी हैं। इसमें शिक्षकों के अवकाश की भी घोषणा की गई।
दीपावली पर 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूलों में दशहरे पर्व पर 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को छुट्टियां रहेगी। वहीं दीपावली की भी 5 दिन की छुट्टियां घोषित की गई है। 29 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर 2024 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक रहेगा।







