डायल-100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान*

*खंडवा में रात्रि के समय प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिर कर घायल हुआ युवक, डायल-100 जवानों ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान*

खंडवा रेल्वे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 01 पर एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 09-09-2024 को रात्रि 10:51 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक विनोद साहु पायलेट नीरज शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की रवि सोर पिता गोविंद उम्र 26 साल निवासी विजापुरा जिला सागर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिर कर घायल हो गया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल खंडवा पहुँचाया गया। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से घायल युवक को समय पर उपचार मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन के रुकने पर खंडवा रेल्वे स्टेशन पर उतरा था, ट्रेन के चलने पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिर कर घायल हो गया था।

Comments are closed.