*धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए बालकधाम में आयोजित हो रहा है प्रति माह दूज के दिन संगीतमय कार्यक्रम और भंडारा*
खंडवा।। सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम में अब स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए वैशाख दूज से आयोजन का सिलसिला आरंभ हो प्रति माह की दूज के दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हों रहे हैं। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शास्त्रों में दूज का बहुत ही महत्व बताया गया है इसी के मद्देनजर जल और ज्योति के उपासक सिंधी समाजजनों द्वारा 6 अगस्त श्रावण मास दूज चंद्र दर्शन के दिन रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ एवं रात्रि 9 से 10 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण हुआ। मंगलवार को स्वामी माधवदास उदासी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं पर
अमृतवाणी वर्षा की गई एवं भजन गायक कन्हैयालाल सहजवानी, लखन टोपलानी, अशोक मंगवानी, दयाराम नेभनानी आदि द्वारा भजनों एवं भक्तिमय गीतों की संगीतमय मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। आरती, अरदास एवं पल्लव पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें नगर के समाजजनों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। इस मौके पर हरीश तलरेजा नासिक, संतोष मोटवानी, साधु लखानी, मनोहर संतवानी, संजय, मनोहर सबनानी, चंद्रलाल एवं घनश्याम वाधवा, प्रकाश आहूजा, शंकर, ताराचंद जेठवानी, जेठानन्द जेठवानी, सुनील मयूूर जेठवानी,
निर्मल मंगवानी, धर्म गिदवानी, नारायण चावला, महेश चंदवानी, बाबा बोदाराम एकता मंडल के सदस्यों आदि सहित बड़ी संख्या में माता बहनें एवं समाजजन उपस्थित थे।
Comments are closed.