स्व. सुभाष यादव की 11 वीं पुण्यतिथी आज

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

स्व. सुभाष यादव की 11 वीं पुण्यतिथी आज

गांधी भवन में आज प्रातः 8 बजे श्री यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे पुष्पांजलि अर्पित

खंडवा/
कांग्रेस के किसान-सहकारी नेता और मप्र के उप मुख्यमंत्री रहे स्व. सुभाष यादव की बुधवार 26 जून को उनके गृहगांव बोरावां में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है । उनके सुपुत्रों पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार बाबूजी की 11 वीं पुण्यतिथी पर भक्ति दिवस के रूप में ग्राम बोरावां में मनाई जाएगी ।

श्री यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर आज बुधवार 26 जून 2024 को गांधी भवन खंडवा में उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने सभी कांग्रेसजन से निवेदन किया कि उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करे । पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात समस्त कांग्रेस जन बोरावा में पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।