महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के निर्देश शहर में यातायात प्रबंधन एवं शहर के बेहतरीकरण के लिए अतिक्रमण की कार्यवाही लगातार चल रही है , इसी क्रम में उपायुक्त श्री एस आर सिटोले एवं यातायात टी आई श्री सौरभ के नेतृत्व में आज लगातार तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही निगम चौराहा से शुरू होकर जलेबी चौक होते हुए धर्मकांटा चौराहा होकर वापिस निगम चौराहा पर खत्म हुई। आज चालानी कार्यवाही एवं सामान जब्ती की कार्यवाही तो हुई इसके अतिरिक्त चलित ठेले वाले व्यापारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए की आपका ठेला चलित ही स्वीकृत है तो स्थाई न बनाए
ताकि यातायात प्रभावित न हो सके वरना आपके ऊपर चालानी कार्यवाही के साथ साथ सामान भी जब्त किया जाएगा।
आज की कार्यवाही में उपायुक्त श्री सचिन सिटोले, श्री अशोक तारे प्रभारी बाजार अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी प्रकाश राजपूत, सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे एवं अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी अजय सारसर और जय एवं अतिक्रमण गैंग के कपिल शर्मा, संदीप यादव ,सचिन यादव, मोहन कनाडा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







