इनरव्हील मंडल 304 का सम्मान समारोहः इनरव्हील सदस्याओं के सहयोग से पूरे हुए लगभग 3 करोड़ के 1800 सर्विस प्रोजेक्ट

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

इनरव्हील मंडल 304 का सम्मान समारोहः इनरव्हील सदस्याओं के सहयोग से पूरे हुए लगभग 3 करोड़ के 1800 सर्विस प्रोजेक्ट

इनरव्हील मंडल 304 का सम्मान समारोह रविवार को मंडलाध्यक्ष बीना शाह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट्स, पर्यावरण, हैप्पी स्कूल, पब्लिक इमेज, स्वास्थ्य, जीरो वेस्ट जैसे अनेक सामाजिक कार्यों हेतु विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों एवं सचिवों को पुरस्कृत किया गया। पूर्व मंडलाध्यक्षों एवं अन्य सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

समारोह में बीना शाह ने अपने उद्बोधन में बताया कि इनरव्हील स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उन्होंने पूरे मंडल की इनरव्हील सदस्याओं के सहयोग से लगभग 3 करोड़ के 1800 सर्विस प्रोजेक्ट किए। इसी वर्ष एसोसिएशन प्रेसिडेंट प्रीति गुगनानी के नेतृत्व में हजार साइकिल बांटने का भी प्रोजेक्ट किया, जिसमें पूरे भारत के इनरव्हील मंडल के दूसरे क्लबों का भी सहयोग रहा।पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों और पीडीसीएस का स्वागत पौधा देकर व माला पहनाकर किया। तनिष्का निखारे द्वारा ईश वंदना की बहुत ही मोहक प्रस्तुति दी गई। सभी क्लबों द्वारा वर्षभर के कार्यक्रमों की झलकियों का वीडियो कार्तिक शाह द्वारा दिखाकर, मंडलाध्यक्ष

द्वारा क्लबों को सराहा गया।बीना शाह ने बताया मंडल के 100 साल पूरे हुए ।जिसमें मंडल के मैचिंग ग्रैंड के अंतर्गत तीस क्लब के सहकार से हंड्रेड सोलर स्ट्रीट पूरे मंडल में लगवाई ।जिसे ग्रीन एनर्जी के प्रति सबको प्रेरित किया गया।बीना शाह ने मंडल 304 की आगामी मंडलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा का सम्मान किया एवं आने वाले वर्ष के लिए ज्यादा सर्विस प्रोजेक्ट करने के लिए शुभकामनाएं दी। इनरव्हील मंडल 304 के इंदौर, उज्जैन, खंडवा, छिंदवाड़ा, भोपाल, इटारसी, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, देवास, होशंगाबाद, विदिशा, नीमच, गाडरवारा, रतलाम, सीहोर, सोनकच्छ एवं अन्य जगह के क्लब अध्यक्षों एवं सचिवों का समाज हेतु किए जाने वाले कार्यों के लिए सम्मान किया गया एवं आगामी सत्र में और बेहतर कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।