कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान खण्डवा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान कार्यालय एवं संस्थान के शहरी एवं ग्रामीण प्रशिक्षण केन्द्रो पर किया गया। डायरेक्टर माधुरी शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का तरीका है। योग-प्राणायाम को नियमित रूप से करने वाले का जीवन रूपांतरित हो जाता है और शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है जिसमें उच्च रक्तचाप, हदय रोग,
गैस, कब्ज, मोटापा, जोड़ों का दर्द में लाभ मिलता है। योग हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों रुप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। सभी के द्वारा संकल्प लिया गया कि योग को अपने जीवन में शामिल करेगें और रोजाना योग करेगें। कार्यक्रम में सभी के द्वारा कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम आदि किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर माधुरी शर्मा, सोनाली आर्य, भावना रूगंटा, सैय्यद इम्तीयाज अली,
अंगित पी., बलराम सिकरवार, आशीष शर्मा, दिव्या मालाकार, मोहिनी सुसाठे एवं 40 प्रशिक्षणार्थियों उपस्थित हुए।







