बीती रात गौतस्करों ने हाइवे पर फेंके 3 मृत गौवंश, बजरंग दल ने किया विधिवत अंतिम संस्कार… अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

नरेंद्र मालाकार खंडवा से

 

खण्डवा/बीती रात को रूस्तमपुर के पास गौतस्करों द्वारा मृत गौवंश को नेशनल हाईवे पर लापरवाह पूर्वक फेंक दिया गया…जिसकी सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे एवं पंधाना थाना प्रभारी को सूचना करके कार्यवाही की मांग की, जिसमें अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पंधाना थाने में एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है…
कार्यकर्ताओं द्वारा विधिवत तरीके से गौमाता का अंतिम संस्कार किया गया… जिसमें प्रमुख रूप से विभाग संयोजक अनिमेष जोशी, जिला मंत्री अजय चन्द्रे, पंधाना प्रखंड के कवि घारू, करण, राजा, शांतिलाल, दीपक, उमेश, राजू, करन,

महेश,राहुल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे साथ ही पंधाना थाना प्रभारी विकाश खींची, पंधाना तहसीलदार , एस आई राजेंद्र ठाकुर, डा वास्कले आदि प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे… विभाग संयोजक अनिमेष जोशी ने बताया कि गौ तस्करों द्वारा इस तरह से गौ माता को रास्ते पर फेंक कर जाना हिंदू समाज व पुलिस प्रशासन को बड़ी चुनौती है, इस मार्ग में खंडवा जिले के मोरटक्का चौकी, धनगांव थाना, देशगांव चौकी, छैगांवमाखन थान आता है परंतु पुलिस की आँखों के सामने से

तस्कर निकल जाते है और पुलिस गहरी नींद में सोती है, पुलिस गंभीरता से मामले की जाँच करें व आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करे गाड़ी राजसात करे, प्रदेश में जिस प्रकार क्रूरता पूर्वक गौवंश हत्या एवं सामाजिक सौहाद्र को बिगाड़ने की घटनाएं सामने आ रही है, इस विषय को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार खंडवा में नेशनल हाइवे पर मृत गौवंश को फेकने की घटना में सम्मिलित आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे विषय पर गंभीरता से जांच करना चाहिए।