लोक सभा चुनाव को लेकर घोड़ाडोंगरी ब्लाक का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न…….

प्रकाश सराठे

रानीपुर l – आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर नगर के राठौर मैरिज लॉन के सम ब्लॉक के ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ |

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिले के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि भाजपा द्वारा युवाओं को धर्म के नाम पर भडक़ा कर उनके हाथ में मोबाईल थमा दिये गये हैं वहीं जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की परिणाम यह हुआ हैं कि नवयुवक बेरोजगार हो गये जब तक उनको यह बात समझ में आयेगी तब तक वह नौकरी के लिए ओवर एज हो चुके होंगे | युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा धार्मिक भावनाएं भडक़ाती है। योजनाबद्ध तरीके से वह सरकारी नौकरी खतम कर रही है और सरकारी संस्थानों को उद्योगपतियों को बेच रही है। परिणाम यह होगा कि अमीर आदमी और अमीर होगा गरीब आदमी और गरीब होगा। साथियों यदि ऐसा ही चलता रहा तो हम एक बार फिर आधारीक रूप से गुलाम हो जायेंगे |

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम जी ने कहा कि देश भक्ति की बात करने वाली भाजपा ने विभिन्न कंपनियों पर ईडी एवं सीबीआई से छापा पड़वाया और उनसे करोड़ों रूपये चंदा लिया यहां तक कि पाकिस्तान की कंपनी हब पॉवर कंपनी से चंदा लेकर अपने आप कों देशभक्त कहती है। उधर चीन ने हमारी जमीन दबा ली है इसके बावजूद वह 87 प्रतिशत सामान का आयात चीन से करती है और मात्र 13 प्रतिशत निर्यात करती है और अपने को देशभक्ति बताती है। उन्होंने कहा कि मैं हर गरीब आदमी के लिए लडऩे वाला आदमी हू। मैं आज देश और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा हूूँ। न तो मेरे पास धन बल की न ही प्रशासन की शक्ति है। भाजपा मात्र 10 साल के शासन में हर जिले कस्बों में पार्टी का आलीशान भवन बना लिया है। भाजपा के सारे नेता करोड़पति बन गये हैं जबकि कांग्रेस ने 70 साल के शासन में कोई कार्यालय नही बनाये न ही उनके कार्यकर्ता पैसे वाले है। अत: यह आम जनता का कर्तव्य है कि वह प्रजातंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए अपने खुद के संसाधनों से लड़े। आज देश के 1 प्रतिशत पूंजीपति के पास देश की 40 प्रतिशत संपत्ति है भविष्य में यह खाई और ज्यादा बढऩा हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेंमत वागद्रे, समीर खान, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। सम्मेलन के पश्चात लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा घोड़ाडोंगरी में जनसपंर्क कर नगर वासियों को होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके, विधानसभा प्रभारी गोविंद व्यास,ग्रामीण जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे,शहर जिलाध्यक्ष सुनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव समीर खान ,ब्लॉक अध्यक्ष घोडाडोंगरी नरेंद्र महतो,जनपद अध्यक्ष राहुल उइके,आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.रमेश काकोडिया , जिला महामंत्री स्पेंसर लाल जी मंडलम अध्यक्ष घोडाडोंगरी अशोक राठौर, शिवनाथ यादव , कमलेश झल्लारे,नगर परिषद उपाध्यक्ष हरप्रीत खनूजा ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग हाथिया, दुष्यंत महाले,कन्हैया राठौर,ललित शर्मा,ठाकुर साहब, संजय साल्वे ,जीवन वर्मा,रितेश विश्वकर्मा,कुमानसिंग,प्रहलाद धुर्वे, अजय बारसे ,पियुष अग्रवाल,रूपेश भोरवंशी ,दिनेश भोरसे,राजा खान,अमरलाल यादव, मनेंद्रनाथ मंडल अमरेश मंडल निताईकर नकलसीह आदि कांग्रेसी की उपस्थित रही