सीएमओ और पार्षद ने किया मेघनाथ मेले का निरीक्षण देखी व्यवस्थाएं
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के बाजार ढाना में प्रतिवर्ष होली के अवसर पर लगने वाले मेघनाथ मेले को लेकर लोगों में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह रहता है । आसपास के कई गांव से लोग इस अवसर पर मेघनाथ मेले में आते हैं । परंपरा अनुसार यह मेघनाथ का मेला लोगों की आस्था का भी केंद्र है। यहां पर लोग अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मेघनाथ की पूजा करते हैं और अपनी परेशानियों के निराकरण के लिए मेघनाथ बाबा से प्रार्थना मन्नत भी करते हैं।
मेघनाथ मेले का धार्मिक सामाजिक सहित अन्य महत्व भी है जिसके कारण हर वर्ष मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां के बजरंग मंदिर में इस पावन अवसर पर रामसत्ता का भी आयोजन होता है जो लगातार अखंड रूप में चलता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कई जिलों से मंडली आती हैं और आयोजन में अपनी भागीदारी करती हैं।
मेले के धार्मिक और सामाजिक महत्व लोगों की आस्था को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन भी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह बेहतर व्यवस्था बनाने में लगा रहता है। मेघनाथ मेले में सीएमओ श्री यादव पार्षद योगेंद्र कवडे राहुल इवने सहित अन्य ने अपनी सेवाएं दी और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा।
पार्षद योगेंद्र कावड़े ने बताया कि सामाजिक रूप से मेले में भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मेघनाथ बाबा के पास भी प्रसादी वितरण की गई। गांव के भूमका भगवानदास ने विधि विधान से पूजन किया और मेघनाथ पर चढ़कर प्रसादी वितरण भी किया। जिसे लोगों ने अपनी श्रद्धा अनुसार लेकर घर गए मुन्नी शिमला अमित वरकडे मुंगेरी मंगल तुमराम मालन संजय सहित अन्य मेघनाथ बाबा के पूजन के दौरान मौजूद रहे।








