दीपक का बेबी – डोल यूट्यूब पर मचा रहा धूम

जनजाति समुदाय के आदिवासी लोकगीत जहां लोगों के बीच छाए रहते हैं। वहीं अब युवाओं के दिल की धड़कन बनते जा रहे दीपक के गीत इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं।

घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के रहने वाले दीपक जो शौकिया तौर पर कला से जुड़े हुए हैं । अब अपने नगर घोड़ाडोंगरी में व्यवसाय के साथ-साथ आदिवासी गीत लिखकर और उन्हें घोड़ाडोंगरी अंचल में ही फिल्माकर यूट्यूब पर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने में लगे हुए हैं।

यूट्यूब पर दीपक का आज नया आदिवासी गीत रिलीज हुआ है जो लोगों के बीच में लोकप्रिय हो रहा है। इसके पहले भी दीपक का एक गीत रिलीज हो चुका है जिसे 2 लाख से अधिक युवाओं द्वारा पसंद किया गया। इस छोटे से अंचल का यह सितारा युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है और लोग दीपक के गीतों को पसंद कर रहे हैं।