श्री कृष्‍ण जन्‍मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के न्‍यायालय की निगरानी में सर्वेक्षण की अनुमति दे दी

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने मथुरा में श्री कृष्‍ण जन्‍मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के न्‍यायालय की निगरानी में सर्वेक्षण की अनुमति दे दी है

 

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने मथुरा में श्री कृष्‍ण जन्‍मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर के न्‍यायालय की निगरानी में सर्वेक्षण की अनुमति दे दी है। न्‍यायालय ने मस्जिद के सर्वेक्षण के निरीक्षण के लिए अधिवक्‍ता आयुक्‍त की नियुक्ति पर सहमति व्‍यक्‍त की। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि ऐसी शिल्‍पकृतियां हैं जिससे ये साबित होता है कि यह एक समय पर हिंदू मंदिर था। न्‍यायालय ने कहा कि सर्वेक्षण के तौर तरीकों पर 18 दिसम्‍बर को अगली सुनवाई में चर्चा होगी।