प्रियंका गांधी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रियंका गांधी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप


 

भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक मंदिर में कथित दान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान को लेकर निर्वाचन आयोग से आज शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने श्रीमती प्रियंका गांधी के बयान को झूठा और असत्यापित बताया। उन्होंने कहा कि इसे माफ नहीं किया जा सकता। श्री मेघवाल ने प्रियंका गांधी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि श्री मोदी, चुनाव घोषणा से आठ महीने पहले भीलवाड़ा जिले के एक मंदिर में गए थे और अपनी श्रद्धा के अनुरूप मंदिर में दान किया था। भाजपा ने कहा कि उनके चढ़ावे की मात्रा सार्वजनिक बहस का विषय नहीं है और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।