खंडवा -: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा जिले की अग्रणी महाविद्यालय एस.एन.कॉलेज इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे प्रमुख रूप से मालवा प्रांत के प्रांत सह- मंत्री शुभम पटेल एवं जिला संयोजक जयांशू प्रजापति उपस्थित रहे नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने विधार्थी परिषद का परिचय देते हुए कहा कि अभाविप अपनी स्थापना के 75वा वर्ष पूर्ण कर चुका है। यह यात्रा 1949 में देश की स्वतंत्रता के उपरांत राष्ट्र पुनर्निर्माण तथा समर्थ व सबल युवा पीढ़ी गढ़ने का श्रेष्ठ लक्ष्य लिए आरंभ हुई थी। किसी भी संगठन के लिए 75वें वर्ष तक पहुंचना गौरवशाली, महत्वपूर्ण तथा उत्सव का अवसर
होता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्वरूप अपने 75वें वर्ष में विस्तृत तथा बहुआयामी हो गया है। पिछले सत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल सदस्यता 45 लाख से अधिक रही है तथा देशभर में 21 हजार से अधिक स्थानों पर अभाविप की इकाइयां व संपर्क स्थान हैं। यह केवल एक आंकड़ा मात्र नहीं है बल्कि यह विद्यार्थी परिषद के अखिल
भारतीय स्वरूप को स्पष्टतया सामने लाने के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े छात्र संगठन होने की बात को सिद्ध करता है। विगत 74 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र के विविध विषयों पर कार्यरत अभाविप की सकारात्मक शक्ति ने भारतीय शैक्षणिक परिसरों से राजनीति,सिनेमा, मीडिया, व्यापार,शिक्षा, प्रशासन आदि क्षेत्रों को प्रभावशाली युवा नेतृत्व दिया है। और इसके तत्पश्चात नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने एस.एन.कॉलेज अभाविप इकाई की नवीन
कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे अध्यक्ष कुंदन राजपूत एवं मंत्री शुभम इंगले को बनाया गया। इसी प्रकार पिसीजी कॉलेज इकाई की भी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य खुश तवर ने विद्यार्थी परिषद के बारे में बताते हुवे नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे पीसीजी कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रथम सेन एवं मंत्री कपिल पगारे को बनाया गया सभी नवनिर्वाचित कार्यकर्ताओ को बधाई दी गई।







