ससाबड़ में खरीफ की फसल का सर्वे करवाने ग्रामीणों ने दिया तहसीलदार के नाम ज्ञापन*

प्रमोद सूर्यवंशी

 

आमला ब्लाक के ग्राम पंचायत ससाबड़ में खरीब की फसलों का सर्वे करवाने के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन जिसमें ससाबड़ के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि
अतिवृष्टि एवं फसलो पर कीट की बिमारी लगने से, सोयाबीन व मक्के की फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है, फसलों का सर्वे भी नहीं हुआ ।जिस वजह से उन्हें बीमा का कोई लाभ नहीं मिलेगा।किसानों का कहना है कि संपूर्ण फसल नष्ट हो चुकी

है। किसानों के पास आगे की फसल बोने के लिए एक पैसा भी नहीं है। ऐसी स्थिति में नष्ट फसलों के उचित कार्यवाही कर , नियुक्त अधिकारी कर्मचारी द्वारा, फसलों का सर्वे करवाने की मांग की जिससे किसानों को फसल बिमा का लाभ मिल सके