ससाबड़ में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

प्रमोद सूर्यवंशी

*

आमला ब्लॉक के ग्राम ससाबड़ में रविवार 1 अक्टूबर को मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस जिसमें ससाबड़ ग्राम के 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया गया जिसमें ग्राम पंचायत ससाबड़ के सरपंच ,सचिन, सहायक सचिव, व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, एक वैश्विक अवसर है जो वरिष्ठ नागरिकों के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है ,और उनके सामने आने

वाली अनूठी चुनौतियों पर प्रकाश डालता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित यह दिन, बुजुर्गों को सम्मानित करने और जश्न मनाने, समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने और उनकी भलाई को प्रभावित करने वाले मुद्दों को संबोधित करने के अवसर के रूप में कार्य करता है।