शाहपुर।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण,रक्त जांच शिविर लगाया। चिकित्सकों की टीम ने 155 लोगों के रक्त की जांच की। संस्था की तरफ से श्याम राठौर ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल के तहत शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जन सिंह उइके ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में
बीएमओ शिवकुमार रघुवंशी , डॉ असिम सिकदार, श्याम राठौर जिला संयोजक विश्व हिन्दू परिषद, गौरव राने जिला महाविद्यालय प्रमुख, भगवत पहाड़े तहसील उपाध्यक्ष शाहपुर,पवन यादव तहसील बजरंग दल संयोजक, शुभम चौरे तहसील महामंत्री, विकास चौरे,आकाश साहू ,राजू अम्रते समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed.