प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने किए सेवा कार्य, जनपद पंचायत में देखा लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ

प्रमोद सूर्यवंशी

 

*माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े लोकतंत्र के विश्व प्रतिनिधि , सभी उनके दीर्घायु होने की कामना करते है : विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे*

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वे जन्मदिन के अवसर पर भाजपा आमला के द्वारा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर गणेश यादव समेत भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति स्थल मां रेणुका धाम परिसर की साफ सफाई की गई वही क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवम कार्यकर्ता पदाधिकारी ने विभिन स्थानों पर वृक्ष रोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया एवम उनके दीर्घायु एवम उत्तम स्वस्थ की कामना करी।
गौरतलब है की भाजपा आमला के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।

*जनपद पंचायत में देखा लाडली बहना आवास योजना का वर्चुअल शुभारंभ*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव समेत बड़ी संख्या में जनपद सदस्य एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवम महिला हितग्राहियों की उपस्थिति में जनपद पंचायत आमला में मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा गया । इस अवसर पर

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विगत 18 वर्षों में राज्य सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं एवम विकास कार्यों से प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भाजपा की अंत्योदय एवम गरीब कल्याण पर आधरित प्रत्येक योजनाओं में यह सुनिश्चित किया जाता है की
देश एवम प्रदेश में कोई भी एकल व्यक्ति विकास एवम कल्याण कारी योजनाओं से वंचित न हो ।

राज्य में महिला सशक्तिकरण के क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं की श्रृंखला में आज माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आवास विहीन बहनों को आवास उपलब्ध करने के लिए लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारभ कर मातृशक्ति को एक और उपहार दिया है । क्षेत्र की अवशकताओं एवम समस्याओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने एवम अनेकों सौगातों के लिए क्षेत्र की जनता एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हु।
इस अवसर परविधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव किशन सिंह रघुवंशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख यदुराज रघुवंशी भारत यादव हरी यादव ,विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर सूर्यवंशी अशोक नागले प्रदीप ठाकुर,

सीमा रत्न धुर्वे महेश मस्कोले सतीश हारोडे लखन यादव गोपेन्द्र सिंह भानु चंदेलकर शिवपाल उबनारे , राजेश ढोलेकर, दिलीप माथनकर ,अमुना यादव , सुखदेव चौहान , प्रवीण चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपा नगर मंडल एवम मोर्चो प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।