नवनिर्मित शिव मंदिर में सावन के आखरी सोमवार भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया

प्रमोद सूर्यवंशी


ससाबड़ ग्राम में नवनिर्मित शिव मंदिर में सावन के आखरी सोमवार भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शिवलिंग को पवित्र स्नान कराकर पूजा अर्चना की। रुद्राभिषेक हिंदू धर्म में पूजा के सबसे शक्तिशाली रूपों में से एक है। शिव को अत्यंत उदार भगवान माना जाता है और वह आसानी से प्रसन्न हो जाते है ,रुद्राभिषेक की प्रक्रिया बहुत विस्तृत है। जिसे सावधानीपूर्वक व व्यवस्थित करने की जरूरत होती है। रुद्राभिषेक परिवार में शांति, खुशी, धन और सफलता प्रदान करता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में

ससाबड़ ग्राम के ओमप्रकाश घिंडोड़े , जितेंद्र धाकड़, संतोष पटईया, सतीश चौहान, रामकिशोर , बनखेडे , राजेंद्र नरवरे, एशन गढेकर, बलराम ,वर्मा, प्रमोद सूर्यवंशी, प्रवीण नरवरे, राजा ,चिरोंजी डढोरे, ब्रजेश सूर्यवंशी, पलोनी, व ग्राम की सुंदरी बाई, ऊमा मुस्कान बारपेटे ,सीमा, सूर्यवंशी ,प्रेमा वर्मा ,भामा सूर्यवंशी ,आदि महिलाएं, युवा व बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। रुद्राभिषेक के दौरान सभी लोग भगवान की

प्रतिमाओं पर जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। हर हाथ में पूजा की थाल, जल से भरे पात्र, धतूरा के पुष्प, बेलपत्र व नैवेद्य के साथ बोल बम, हर-हर महादेव के नारों से शिवालय गूंजता रहा। शिव अभिषेक के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया ।*