शासकीय महाविद्यालय सारणी में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का किया गया आयोजन

*शासकीय महाविद्यालय सारणी में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का किया गया आयोजन* आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को शासकीय महाविद्यालय सारणी में एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का वेबिनार आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला वाधवा ने बताया कि महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के प्रायोजन में यह वेबीनार आयोजित किया गया। उन्होंने बताया की स्वस्थ जीवन और

पीड़ित पुरुषों की आवाज बन रहा

कल्याण के लिए योग विषय पर यह वेबीनार आयोजित किया गया जो कोरोना महामारी के दौरान इसकी अहमियत समझी गई। इस वेबीनार के माध्यम से विद्यार्थियों एवं जन कल्याण के लिए योग के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर त्रिपुरा विश्वविद्यालय से डॉ संजीब कुमार भौमिक ने आहार, विहार, आचार एवं विचार इन चार स्तंभों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। (एल एन आई पी ई ग्वालियर) से डॉक्टर पायल दास कनौजिया के द्वारा योग एवं आध्यात्मिक विषय पर चर्चा की

गई, उन्होंने प्राणायाम के माध्यम से आध्यात्मिक विकास किस प्रकार से किया जा सकता है इस विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक जिला बैतूल के डॉक्टर सुखदेव डोंगरे ने योगा एवं मेडिटेशन विषय पर अपना पेपर प्रस्तुत किया ,उन्होंने विस्तार पूर्वक इस विषय को बताया। डॉ अंजना राठौर सहायक प्राध्यापक हिंदी अतिथि विद्वान के द्वारा भी इस विषय पर पेपर प्रस्तुत किया गया ।

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी (अतिथि विद्वान) श्री मनोज नागले के द्वारा समस्त वेबीनार की रूपरेखा तैयार कर उसे अंतिम रुप दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के आई क्यू ए सी प्रभारी श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि जो व्यक्ति योग करता है उसका शारीरिक, मानसिक एवं व्यवहारिक संतुलन बना रहता है । इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ रश्मि रजक के द्वारा बखूबी से कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर

पर डॉ प्रताप सिंह राजपूत, डॉ हरीश लोखंडे, डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ मनोज कुशवाहा ,डॉ भीमराव भुरसे, डॉ राजेश हनोते, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्री उत्तम साहू, श्री अनुज हालदार, श्री दिनकर लिखितकर, श्री सहदेव सूर्यवंशी, श्रीमती निकिता सोनी, श्री अनिल तुमडा़म, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती श्रद्धा वागद्रे, कुमारी प्रियंका

बचले, तकनीकी सहयोग में श्री वीरेंद्र चौरे, श्रीमती संगीता उघड़े, श्री शाहिद एवं अन्य महाविद्यालय से डॉक्टर जिया खान, डॉ राकेश सिसोदिया, डॉक्टर नरेंद्र हनोते, शासकीय महाविद्यालय मुलताई डॉक्टर बबीता राय प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय भीमपुर, एवं अन्य महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित रहे।