*धन्यवाद शिवराज भैया , के संदेश के साथ भाजपा महिला मोर्चा आमला ने भेजी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी संग पाती*
महिलाओं ने मचाया नगर परिषद में हंगामा, लोगो का फूटा आक्रोश : देखे वीडियो
*लाड़ली बहना योजना एवम विभिन्न सामाजिक योजनाओं के प्रति कृतज्ञता एवम धन्यवाद के लिए भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा चलाया जा रहा राखी संग पाती अभियान*
*महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा एवम जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला को भेजी राखी संग पाती*
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल आमला की कार्यकर्ता पदाधिकारियो के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में राखी संग पाती अभियान अंतर्गत उत्साह पूर्वक अपने हाथों से राखी बनाई गई।
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बताया की मध्यप्रदेश की करोड़ों बहनों के प्रिय भैया एवम् भंजियो के लाडले मामा आदरणीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश की सवा करोड़ मातृशक्तियो के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण एवम उत्थान व परिवार में आत्मसम्मान के लिए चलाए जा रही लाडली बहना योजना के प्रति धन्यवाद एवम प्रदेश में विभिन्न शासकीय नौकरियों , राजनीतिक पदों एवम योजनाओं में आरक्षण , समानता एवम अधिक अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज भैया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बड़े आत्मीय स्नेह प्रेम एवम विजयश्री के लिए शुभ आशीष के साथ राखी एवम शिवराज भैया के प्रति धन्यवाद की पाती बनाई गई ।
भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल आमला के द्वारा अपने हाथों से बनी राखी संग पाती को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवम भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला को भेजी जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल, गीता ढोलेकर, दुर्गा साहू, गीता पंडोले, श्रध्दा मालवी, भारती झा, सपना सोनी सहित मातृशक्ति उपस्तिथि रही। *सपना सोनी भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल आमला*







