ज्योति डेहरिया के संयोजन में परासिया में हुआ विशाल महारुद्र अभिषेक का आयोजन, हजारों लोग हुए शामिल
प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में महारुद्र अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन सावन माह के पावन पर्व पर 14 अगस्त को किया गया ।कार्यक्रम संयोजक ज्योति डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए । देखे वीडियो
इस आयोजन की खासियत यह थी कि कुबरेश्वर धाम सीहोर की पावन मिट्टी से आम जनता द्वारा रुद्रो का निर्माण अपने हाथों से किया गया था। लोगों को कुबेरेश्वर धाम की पावन मिट्टी का वितरण किया गया था। जिससे लोगों ने आयोजन में शामिल होने के लिए अपने हाथों से रुद्रो का निर्माण कर महारुद्र अभिषेक में रुद्र बनाकर पूजन के लिए लाए थे।
सनातन धर्म समिति चांदामेटा परासिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संगीतालय भवन परासिया में आयोजित हुआ। जिसमें पशुपतिनाथ नेपाल से आये रुद्राक्ष का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया ।
उदिता यादव ने बताया कि महारुद्र अभिषेक के उपरांत आयोजित भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।








