आमला. पंचायतों में कार्यरत मनरेगा मेटों ने नियमित किये जाने और मासिक वेतन देने की मांग की। इस संबंध में मप्र मनरेगा महासंगठन आमला ने जनपद पंचायत सीईओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें बताया कि आमला ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के अंतर्गत मनरेगा मेट कार्यरत है। जिन्हें नियमित काम पर रखते हुए मासिक वेतन दिये जाने की मांग की गई। महासंगठन का कहना है कि
पंचायतों में होने वाले कार्यो में मेट पूर्ण ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करते है। लेकिन उन्हें न तो नियमित किया गया है और न ही मासिक वेतन मिल रहा है। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री से मनरेगा मेटो के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार कर मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष रविशंकर, नीतू पाल, जितेन्द्र नावंगे, रतन धुर्वे, गोविंद साहू,
खेमराज यादव सहित बड़ी संख्या में मनरेगा मेट उपस्थित थे।







