शातिर 04 आरोपीगण गिरफ्तार, करीब पाँच लाख रूपये मुल्य के कीमती पार्ट बरामद, खरीददार कबाड़ी को बनाया गया आरोपी

प्रमोद सूर्यवंशी

 

दिनाँक 04/08/2023 को फरियादी सुमित पाठक निवासी मुलताई ने रिपोर्ट किया कि उसके जम्बाड़ा रोड़ स्थित गुड़ घाना मिल से पाँच लोहे की कप्पलिंग, तीन लोहे की गुच्छी गरारी, दस लोहे की हाईड्रोलिक प्लेट, तीन लोहे के चैनल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है तथा इसी तरह योगेश डांगरे के गुड़ घाना मिल से भी तीन लोहे की शाफ्ट, दो लोहे के रूला भी चोरी हो गये है । सबब फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आमला मे अप.क्र. 523 / 23 धारा 379 भादवि के तहत कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा आरोपीगण की शीघ्र पतासाजी कर उक्त माल–मशरूका बरामदगी के निर्देश दिये गये थे । श्रीमान एएसपी महोदय श्री नीरज सोनी के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी महोदय मुलताई श्री एस.पी.सिंह के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अज्ञात आरोपीयान की पतासाजी हेतु पुलिस थाना आमला की टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया था जो मुखबिर की सूचना एवं तकनीकि साक्ष्य के आधार पर रवि यादव पिता

नौखेलाल यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम माहोली एवं राज यादव पिता बलराम यादव उम्र 19 साल निवासी माहोली को अभिरक्षा मे लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उक्त दोनों ने गवाहों के समक्ष गुड़ घाना मिल से लोहे के कीमती पार्ट अपने साथी शुभम सोनी पिता राजकुमार सोनी उम्र 29 साल निवासी कसारी मोहल्ला आमला के साथ मिलकर चोरी करना तथा वाहन क्रमाँक मारूति वेन क्रमाँक MP48MZ6931 मे रखकर आमला लाकर कबाड़ी शेख जुनैद पिता अब्दुल बहाब उम्र 42 साल निवासी वार्ड नम्बर 03 आमला को बेचना

स्वीकार किया । जो आरोपीगण के कब्जे से चोरी का माल पाँच लोहे की कप्पलिंग, तीन लोहे की गुच्छी गरारी, दस लोहे की हाईड्रोलिक प्लेट, तीन लोहे के चैनल तीन लोहे की शाफ्ट, दो लोहे के रूला कुल कीमती करीबन 05 लाख रूपये का मशरूका कबाड़ी जुनैद की गोडाउन से जप्त करने मे पुलिस को सफलता मिली है । आरोपीगण रवि यादव, राज यादव, शुभम सोनी और शेख जुनैद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही मे निरीक्षक सन्तोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला, सउनि. रामेश्वर सिंह, प्रआर. निलेश मीणा, आर. नागेन्द्र सिंह, आर. दुर्गेश सिंह, आर. रोहित कुशवाह, आर. शशिकांत की भूमिका रही है ।