32 करोड़ की राशि से आमला रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की योजना की आधारशिला रखी गई प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन
आमला. अमृत भारत स्टेशन योजना में नागपुर मंडल (मध्य रेल) के 15 स्टेशनों को शामिल किया गया योजना के प्रथम चरण में आमला स्टेशन को भी स्थान मिला है। लगभग 32 करोड़ की राशि से आमला स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा याने कि सर्व सुविधा युक्त। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी इसके लिए रेलवे ने स्टेशन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं वायु सेना स्टेशन के ऐओसी बी वी एन शिवा, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, नगर पालिका
अध्यक्ष नितिन गाडरे, रेलवे स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना में आमला को भी शामिल किया गया 32 करोड़ की राशि से स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य होंगे आमला के लिए बड़ी सौगात है हम प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। वही एओसी बी वी एन शिवा ने कहा आमला रेलवे का बड़ा जंक्शन है यहां पर सुविधाओं की आवश्यकता थी अमृत भारत स्टेशन योजना में
शामिल होने से जल्द ही स्टेशन की सूरत बदल जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन वाणिज्य निरीक्षक सुनील पंत ने किया और आभार वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता विजय गौतम ने माना।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, हरि यादव, व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू, नरेंद्र गड़ेकर, गुणवंत सिंह चड्ढा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर, पार्षद खुशबू अतुलकर, दीक्षा सुरजेकर, ममता धामोड़े
, सुधीर अंबाड़कर, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद पवार, भरत यादव, अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय,रेलवे के कल्याण निरीक्षक एआर घोटे, कार्य निरीक्षक वी.के शुक्ला, रेल सुरक्षा बल निरीक्षक राजेश बनकर, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर विघुत श्री चौधरी, टेलीकॉम वरिष्ठ इंजीनियर संजीव कुमार उपस्थित थे।
*किया सम्मानित……………*
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे द्वारा स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को रेलवे द्वारा पुरस्कृत किया गया।







