बस स्टॉप पर बने स्पीड ब्रेकर खतरे को आमंत्रण दे रहा है। आए दिन यहां कोई ना कोई हादसे होते रहते है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ब्रेकर पर सफेद पट्टी

प्रमोद सूर्यवंशी

ससाबड़ बस स्टॉप पर बने स्पीड ब्रेकर खतरे को आमंत्रण दे रहा है। आए दिन यहां कोई ना कोई हादसे होते रहते है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ब्रेकर पर सफेद पट्टी न होने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे लोग अक्सर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। इस रास्ते पर चालकों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। पट्टी न होने के चलते वाहन चालकों को ब्रेकर दिखाई नहीं देता। इससे सड़क पर हादसा होने की

संभावनाएं अधिक बढ़ गई हैं। ब्रेकर पर सफेद पट्टी दिखाई नहीं दे रही। वहीं सड़क पर सूचना पट भी नहीं लगवाया गया। वाहन चालकों को ब्रेकर दिखाई नहीं देता। वाहन चालक तेज गति में ब्रेकर के ऊपर से गुजर जाते हैं। जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाता है।जिससे दुर्घटना हो जाना आम बात है। प्रशासन से ब्रेकर पर सफेद पट्टी और स्टेप ब्रेकर करवाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की !