त्रिदेव सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए

नवील वर्मा

 

शाहपुर । भाजपा मंडल शाहपुर नगर में गुरुवार को कार्यक्रम पूर्व सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता एवं पंडित दिनदयाल उपाधय , कुशाभाऊ ठाकरे के छाया चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरुआत की। भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने नगर के विजय भवन शाहपुर मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का त्रिदेव सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए और उनमें जोश भरा। सम्मेलन में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, बूथ बीएल ए और बूथ महामंत्री ने हिस्सा लिया। त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला

अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा त्रिदेव जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बीएलए की संरचना इसीलिए की है। जिससे पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके। प्रत्येक वोट पर नजर होनी चाहिए। यही पार्टी के ब्रह्मा, विष्णु, महेश की भूमिका में होते हैं। श्री शुक्ला ने आगे कहा कि

आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। किसी भी दल की मजबूती उसके बुनियाद के कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी की प्राथमिक इकाई बूथ अगर मजबूत होगा तो उस पार्टी को कोई दल हरा नहीं सकता है। चुनाव की असली लडाई पोलिंग बूथों पर होती है। पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता अगर मजबूत होंगे तो जीत सुनिश्चित होती है।
इस दौरान मंडल प्रभारी दीपक सलूजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अगर हमें चुनाव जीतना है तो सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार हो जाना है। चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत का आधार बनते हैं।उन्होंने

कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विकास की परिभाषा लिख सकती है। भाजपा घोड़ाडोंगरी विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक ऋषि मलैया के दादाजी दिपचंद मलैया का आज स्वर्गवास हो गया था जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ये कार्यक्रम में भाजपा
जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,मंडल प्रभारी दीपक सलूजा,पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य गंगा उईये, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य मंगलसिंह धुर्वे जिला

उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, पार्षद सुर्यकांत सोनी,मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे। नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, अमित महतो, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल जैन,मंडल महामंत्री चंपालाल बड़ौदे एवम सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष,महामंत्री, बीएलए सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Comments are closed.