आमला ब्लॉक के ससाबड़ गाँव में गुरुवार की रात रामदीन मोहने के आवास में ब्रह्म कमल खिल गए। एक के बाद एक 5 ब्रह्म कमल खिलने की खबर लगते ही लोगों का जमावड़ा दर्शन करने के लिए जुटने लगा था।रामदीन,मोहने, ने अपने परिवार, रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के साथ इस दुर्लभ फूल को पल-पल बढ़ते और खिलते हुए देखा। रात करीब 7 बजे फूल की कली खिलना शुरू हुई, जो रात 9 बजे तक पूरा ब्रह्म कमल खिल गया। ब्रह्म कमल खिलने की लोगों को खबर मिलते ही इसे
देखने के लिए तांता लगा रहा। रामदीन मोहने ने बताया कि मेरी पत्नी ललिता बाई मोहने को फूल वाले पौधे लगाना बहुत ही प्रिय है, उनके द्वारा ही ये ब्रह्म कमल के पौधे लगाया है, जिससे लगभग चार,शाल ,से ऊपर हो गये है इससे पहले , पिछले वर्ष भी फूल खिले थे,जो हम देख नही पाए और इस वर्ष नौ कलियां आई थी जिसमें से 5 फूल गुरुवार की रात 7 बजे से 9,20 तक खिले है,
Comments are closed.