विश्व हिंदू परिषद विभाग बैठक संपन्न

प्रमोद सूर्यवंशी

विश्व हिंदू परिषद विभाग बैठक संपन्न

आकाश नगदे ,किशोर जैसवाल बने जिला उपाध्यक्ष और जिला सहसंयोजक बने कृष्णा पवार

विश्व हिंदू परिषद की नर्मदा पुरम विभाग बैठक होशंगाबाद के मां कर्मा धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक में प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव संगठन के आने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई बैठक में विभाग मंत्री शिव राठौर विभाग सह मंत्री प्रीति वर्धन चतुर्वेदी, विभाग सह मंत्री महेंद्र साहू, जिला मंत्री सुनील भारद्वाज, जिला अध्यक्ष रोमी बिलगैया और बजरंग दल के विभाग संयोजक श्रीकांत पटेल,जिला संयोजक लल्लन यादव की सहमति से मुलताई निवासी हिंदूवादी विचारधारा के नेता आकाश नगदे और मासौद के हिंदूवादी नेता किशोर जयसवाल को विश्व हिंदू परिषद का जिला उपाध्यक्ष तथा मुलताई निवासी कृष्णा पवार को बजरंग दल का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया

साथ की आमला निवासी प्रखंड मंत्री कपिल पवार को जिला कोषाध्यक्ष,राकेश गोस्वामी जिला धर्म प्रसार प्रमुख, पंकज देशमुख जिला गोरक्षा प्रमुख, शीला बरडे जिला दुर्गा वाहिनी प्रमुख, नरेंद्र डहारें जिला अखाड़ा प्रमुख, लोकेश सोनी जिला धर्माचार्य प्रमुख, विजय पटने जिला सुरक्षा प्रमुख, राधेश्याम विश्वकर्मा जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख बनाया गया