खंडवा । शासन द्वारा मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में आम जनता को बतलाने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में एलईडीटीवी की व्यवस्था की गई है।
शासन के धन से ग्राम पंचायतों को टीवी प्रदान की गई है । लेकिन देखने में आया है कि खंडवा जिले के सिहाड़ा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए शासन से प्राप्त टी वी ही कार्यालय में नही थी। ग्रामीणों ने जिम्मेदारो से पूछा तो वे भी नही बता पाए की टी व्ही कहा है।
पता नहीं कहां गायब हो गई या किसी कर्मचारी के घर की शोभा बढ़ा रही है । इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को लैपटॉप पर दिखाया गया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम पंचायत कार्यालय से टीवी कहां चली गई इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है।







