*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया अंधारिया में ओपन जिम का उद्घाटन , बच्चो को वितरित की साइकल*
भारतीय सेना एवम ससस्त्र बलो के जवानों एवम उत्कृष्ठ प्रतिभावान खिलाड़ियों के ग्राम के रूप में जाने जाने वाले ग्राम अंधारिया को ओपन जिम की सौगात मिली है।आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने ग्राम अंधारिया में ओपन जिम का विधिवत उद्घाटन किया । अपने संबोधन में कहा की व्यायाम से मानुष की शारिरिक क्षमताओ के साथ मानसिक विकास भी होता है यह ओपन जिम ग्राम के युवाओं को अपनी शारिरिक एवम मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।
*प्रतिभा का किया सम्मान*
समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा हल ही में घोषित पटवारी चयन परीक्षा परिणाम बिना किसी कोचिंग के अपनी योग्यता पर जिले में पांचवी स्थान पर चयनित होकर परिवार के साथ साथ ग्राम का नाम एक छोटे से किसान का बेटा जयंत धाकड का शाल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया एवम बधाई दी। कार्यक्रम मे रेड क्रास सोसायटी के चेयरमेन् अरुण जयसिंगपूरे , जिला पंचायत सदस्य देवकी हरी यादव, सरपंच मिनावती नरेन्द्र गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढ़ेकर भाजपा नेता सतीश हारोड़े, नरेन्द्र प्रसाद सोनी, धनीराम गढ़ेकर, गोपेंद्र सिंह बघेल, मनोंज् कश्यप, प्रवीण चौहान, लखन चौहान,अनिल सोनारे, ठाकुर प्रसाद सावनेर, शुभम चौहान, यदीश गडेकर, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे







