सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाभियान के तहत हर दिन ट्विन-बिन अभियान का आयोजन किया गया। इसमें शहर के दुकानदारों तक पहुंचकर नगर पालिका कर्मचारियों ने दो डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम के निर्देशन में
स्वच्छता को लेकर नगर पालिका सारनी लगातार अभियान चला रही है। इसी के तहत मंगलवार 27 जून 2023 को हर दिन ट्विन-बिन अभियान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य बाजार क्षेत्र की दुकानों के अलावा वार्ड की दुकानों एवं नागरिको को अपने घरों में दो डस्टबिन रखे जाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। अभियान सतत जारी रहेगा।
Comments are closed.