पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागृति ग्रुप के संचालक एवं यूनाइटेड हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया

प्रमोद सूर्यवंशी

पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागृति ग्रुप के संचालक एवं यूनाइटेड हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया के जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्र में आगामी 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर मनोज शिवरतन सोनारे के द्वारा आज शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एवं उनके भविष्य निर्माण के लिए बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुएग्रामीण क्षेत्र में जहां शिक्षा के क्षेत्र में माता-पिता बच्चों को अपना टाइम नहीं दे पाते हैं जितना कि देना चाहिए और इसी

वजह से ग्रामीण अंचलों में बच्चे अपनी पढ़ाई शिक्षण कार्य भली प्रकार से नहीं कर पाते हैं और कुछ बच्चे तो समय से पहले ही अपनी पढ़ाई को अलविदा कह देते हैं और शिक्षा प्राप्त करना छोड़ देते हैं जिससे कि वह अपना भविष्य नहीं बना पाते हैंइस द ग्रामीण अंचलों के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री सोनारे जी के द्वारा बच्चों को पाठन सामग्री पेन, पेंसिल, व्याकरण बुक, शिक्षा प्रोत्साहित कहानियों की पुस्तकें एवं टॉफी चॉकलेट देकर बच्चों को जीवन में पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए किसी भी कीमत पर पढ़ाई को नहीं छोड़ने की शपथ दिलवाई जिसमे यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संभाग अध्यक्ष डॉ योगेश पवार जिला अध्यक्ष डॉ संदीप परिहार जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

Comments are closed.