रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोविड संक्रमित

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोविड संक्रमित पाए गए हैं। उन्‍हें आज नई दिल्‍ली में भारतीय वायुसेना कमांडरों के सम्‍मेलन में शामिल होना था लेकिन अब संक्रमित होने के बाद उन्‍हें यह कार्यक्रम छोडना पडा। रक्षामंत्री इस समय घर में ही पृथकवास में हैं और उनमें संक्रमण के हल्‍के लक्षण हैं। डॉक्‍टरों के एक दल ने उनकी जांच की और उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है।