पानी की है समस्या : इन नम्बरों पर करें कॉल

District level control form established for quick redressal of complaints related to drinking water supply in rural areas

Betul : ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूप स्थापित
———————————
ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के त्वरित निवारण एवं पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय कार्यालय में पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। साथ ही जल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07141-238320 है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनुरेखक श्री गणेश मगरदे को बनाया गया है। श्री मगरदे का मोबाइल नंबर 9407274274 है। इनके साथ 6 कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है। यह नियंत्रण कक्ष 31 जुलाई 2023 तक स्थापित रहेगा।

पानी की है समस्या देखे वीडियो

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.