Amla today : तीन आरोपी गिरफ्तार भेजे गये उपजेल पुलिस की कार्यवाही
Amla today: Three accused arrested and sent, proceedings of the sub-jail police
“कुँए से पानी की मोटरपंप चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 05 मोटरपंप बरामद, भेजे गये उपजेल मुलताई, आमला पुलिस की कार्यवाही,”
दिनाँक 09/04/23 को फरियादी किशोरीलाल सोनपुरे निवासी नांदपुर तह. आमला ने रिपोर्ट लिखवाया कि उसके खेत के कुँआ मे सिंचाई हेतु लगाये गये तीन एचपी के स्टील बाड़ी के दो मोटरपंप लगे थे कि 6 – 7.4.23 की दरम्यानी रात मे किसी अज्ञात बदमाश ने कुँआ के अंदर से निकालकर चोरी कर ले गयाहै।
Ghoradongri ki taza khaber : कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल – देखे वीडियो
फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 218/2023 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। इसी प्रकार फरियादी लक्ष्मणसिंह निवासी ग्राम ससाबड़ ने भी रिपोर्ट लिखवाया कि उसके खेत के कुँआ मे भी सिंचाई हेतु लगाये गये तीन एचपी के स्टील बाड़ी के दो मोटरपंप लगे थे जो 7 – 8.4.23 की दरम्यानी रात मे किसी अज्ञात बदमाश ने कुँआ के अंदर से निकालकर चोरी कर ले गया है। सबब फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 219/2023 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।
लगातार किसानों के खेतों से मोटरपंपो की हो चोरियों के प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी करने निर्देश दिये गये। सबब श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नीरज सोनी एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना आमला की टीम के द्वारा क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर रात्री कालीन चैकिंग लगाई गई
Sarni today : मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जो दौराने चैकिंग तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल मे जाते हुये संदिग्ध रूप से बोड़खी नाका पर पकड़े गये। उक्त दोनों की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने से पूछताछ की गई किन्तु वह कभी कुछ कभी बताकर गुमराह करते रहे। किन्तु जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उक्त तीनों ने अपना नाम क्रमशः रामदयाल पिता मनीराम सलामें उम्र 35 वर्ष नि. ठानीमाल, सुखदास पिता सूरता काकोड़िया उम्र 23 वर्ष नि. ठानी रैयत, बुधराव पिता झिंगु उइके उम्र 26 वर्ष नि. ठानीमाल के होना तथा साथ मिलकर नांदपुर एवं ससाबड़ में किसानों के खेतों से मे लगे मोटर चोरी करना एवं अपने घर पर बेचने के लिये छिपाकर रखना बताया।
Ghoradongri today : ये सरपंच हुए भाजपा में शामिल
उक्त सूचना के आधार पर उनके सकूनत से गवाहों के समक्ष कुल 05 नग मोटरपंप , कैबल बायर, स्टार्टर कुल कीमती करीबन 60000 रूपये का मशरूका तथा घटना मे प्रयुक्त एक बिना नम्बर की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद करने मे पुलिस को सफलता मिली है। आरोपीगण उक्त तीनों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर तीनों आरोपियों को उपजेल मुलताई दाखिल कराया गया है।
5 वी – 8 वी के बचे हुए पेपर इन तारीख में होंगे : जारी हुआ आदेश
उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में निरी. सन्तोष पन्रेदा थाना प्रभारी आमला, उनि. पुरूषोत्तम गौर, सउनि. पंचम सिंह, प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. अनंत यादव, आर. विवेक टेटवार, आर. दिनेश कुड़ोपा, सैनिक सेवाराम की भूमिका रही है।







