MP : सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए एवं सभी संविदा कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह

मूलचन्द मेधोनिया

भोपाल -आज परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में संविदा कर्मी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और उन्होंने कहा कि आशा उषा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जो भी आदेश दिया जाता है उसका पालन करती है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति आने वाली समस्याओं के लिए हर समय तत्परता से जनता की सेवा में तत्पर से खड़ी रहती हैं

चाहे दिन हो चाहे रात हो जो आपने घर परिवार की परवाह किए बिना भी समाज की सेवा में तत्पर खड़ी रहती हैं सरकार के द्वारा उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है में सरकार से मांग करता हूं कि आशा उषा कार्यकर्ताओं को उचित वेतन एवं उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए प्रदेश सरकार के द्वारा अपने प्रचार प्रसार एवं अन्य कार्यों में हजारों करोड़ों के खर्च किया जा रहा है जो मध्यप्रदेश में संविदा कर्मी है वह अपनी मांगों को लेकर के हर समय संघर्ष करते रहते हैं

जलावर्धन योजना की टेस्टिंग का निरीक्षण – पानी सप्लाई की जानकारी ली विधायक, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

अभी पूरे प्रदेश में सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर बैठे हुए हैं जैसे कि मध्य प्रदेश कोटवार संघ एवं पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी धरने पर थे उनको झूठा आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया गया इसी प्रकार से मध्य प्रदेश के ग्राम रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं चाहे स्वास्थ्य कर्मियों हो या शिक्षाकर्मियों सरकार उनकी बात को सुनने को तैयार नहीं है

आठवीं का संस्कृत का पेपर किया निरस्त राज्य शिक्षा केंद्र का आदेश कल ही दिया था बच्चों ने पेपर : देखे आदेश

मध्य प्रदेश के तानाशाह अधिकारियों द्वारा कभी भी संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी जाती है बिना किसी जांच किए और फिर उनसे दबाव बनाया जाता है कि जो पैसा देगा उसी को बहाल किया जाएगा में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से फिर से एक बार मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारी हो परमानेंट किया जाए एवं उनको उचित वेतनमान दिया जाए और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है अगर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की सरकार बनती है जनता का आशीर्वाद मिलता है तो मध्य प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा एवं उनको उचित वेतनमान भी दिया जाएगा

Betul _ मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे भीम सेना के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : देखे वीडियो

Leave A Reply

Your email address will not be published.