सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति के सतना जिलाध्यक्ष नियुक्त हरिशंकर कुशवाहा

सतना। मध्यप्रदेश की पंचायत राज प्रतिनिधियों के हक, अधिकार और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत क्रियाशील संगठन सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवान सिंह कुशवाहा ने समिति के मुख्य संरक्षक माननीय श्री रामरतन पटैल जी की मंशानुसार संगठन के विस्तार को सतना जिला के ग्राम पंचायत गुनहर पंचायत के निष्ठावान हरिशंकर कुशवाहा जी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी सेवाभाव को देखते हुए। तथा निर्देशित किया है कि जिला में शीघ्र ही संगठन का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजे।

श्री हरिशंकर कुशवाहा जी को बधाई देने वालों में श्रीमती संध्या कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य सतना, श्री राजेन्द्र गुड्डू, घनश्याम, परमसुख शाक्य इत्यादि सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.