Betul_ भीम सेना ने रेत कंपनी पर रेत नीति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है जिसमें भीम सेना ने घोषणा की है कि कल गुरुवार 16 मार्च को खनिज कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा भीम सेना ने आरोप लगाया है कि नदियों में मशीनों से रेत का उत्खनन करके पर्यावरण और जलीय जीवों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है युवाओं और मजदूरों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है ।
मजदूरों से रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है। नियत स्थान को छोड़कर अन्य स्थानों से नदियों में रेत का उत्खनन हो रहा है खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके निर्धारित खदानों की मीनारें नहीं बनाई गई है और रेत ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कहीं से भी मशीनों के द्वारा उत्खनन कर रहे हैं। रेत ठेकेदार के लोग अधिकारी बनकर कहीं भी नाके लगाकर और वाहनों की जांच कर रहे हैं ।
अपनी निर्धारित रेत खदान पर कार्य करने की बजाय पूरे क्षेत्र में जबरन वाहनों को रोककर जांच करके ठेकेदार के कर्मचारी दबंगई करते हुए अधिकारी की तरह वाहनों की जांच कर रहे हैं जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से ऐसा संदेश जनता में जा रहा है कि ठेकेदार के कर्मचारियों को संरक्षण मिला हुआ है। भीम सेना द्वारा जयस संगठन के साथ मिलकर गुरुवार 16 मार्च को खनिज कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन करने का संदेश दिया गया है।


अब सरपंच बनने,जमीन खरीदने के लिये जनजाति समुदाय की बेटियों से शादी करने वालो की खैर नही : सीएम







