विधानसभा/लोकसभा चुनाव 2023-24 में चुनाव कार्य हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा/लोकसभा चुनाव 2023-24 में चुनाव कार्य स्‍वतंत्र एवं निष्‍पक्ष रूप से संपन्‍न कराये जाने हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जनशक्ति प्रबंधन एवं स्‍वीप गतिविधियों के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशिक्षण एवं सामग्री प्रबंधन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुशवाहा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यातायात प्रबंधन, एमसीसी, लॉ एंड ऑर्डर एवं सुरक्षा प्रबंधन के लिए अपर कलेक्‍टर श्री श्‍यामेन्‍द्र जायसवाल, कम्‍प्‍यूटराइजेशन, सायबर सिक्‍यूरिटी एवं आईटी के लिए जिला एवं सूचना अधिकारी श्रीमती रचना श्रीवास्‍तव, ईव्‍हीएम प्रबंधन के लिए ईई आरईएस श्री सोमदत्‍त वर्मा, व्‍यय निगरानी, बैलेट पेपर, पोस्‍टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस प्रबंधन के लिए जिला कोषालय अधिकारी श्री नीतेश उइके, मीडिया प्रबंधन के लिए जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेन्‍द्र कुमार तिवारी, कम्‍युनीकेशन प्‍लान के लिए ई-गवर्नेंस अधिकारी श्री मनीष वरवड़े, इलेक्‍ट्रोरल रोल्‍स के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख श्री संजीव कुमार नागु, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्‍पलाइन के लिए उप पंजीयक श्री दिनेश कौशले तथा पर्यवेक्षकों के लिए कृषि अधिकारी श्री केपी भगत को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.