परिवहन विभाग द्वारा सरल समाधान योजना 31 मार्च 2023 तक

परिवहन विभाग द्वारा मोटरयान कर तथा शास्ति की राशि के भुगतान में छूट प्रदान करने के लिए सरल समाधान योजना प्रारंभ की है। पंजीकृत समस्त प्रवर्गो एवं आयु सीमा के मोटरयानों के अधिसूचना के प्रकाशन की 30 सितम्बर 2022 को बकाया मोटरयान कर एवं शास्ति की राशि के भुगतान में 31 मार्च 2023 तक एकमुश्त जमा कराए जाने पर उनके बकाया मोटरयान कर की शास्ति पर पूर्णतः और उनके बकाया मोटरयान कर की राशि पर छूट प्रदान की गई है।

     परिवहन विभाग ने बताया कि सरल समाधान योजना के तहत 30 सितंबर 2022 को वर्ष तक पुराने पंजीकृत वाहन के शोध्य मोटरयान कर की राशि पर 10 प्रतिशत एवं 30 सितंबर 2022 को वर्ष से अधिक किंतु 10 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकृत वाहन की कर राशि पर 20 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार 30 सितंबर 2022 को 10 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकृत वाहन पर 30 प्रतिशत की छूट तथा 30 सितंबर को 15 वर्ष से अधिक पुराने पंजीकृत वाहनजिनके वाहन स्वामी अपने वाहन का स्वेच्छा से पंजीकरण निरस्त कराना चाहते हैंउनको 90 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

अश्लील वीडियो बनाकर करोङो लूटे तीन गिरफ्तार

     इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वाहन स्वामी को कुल बकाया राशि को एकमुश्त जमा कराना होगा। 30 सितम्बर 2022 तक किसी वाहन पर मोटरयान कर एवं शास्ति की बकाया राशि में से शास्ति की राशि पर पूर्णतः छूट प्रदान की जाएगी तथा उक्त वाहन के बकाया मूल मोटरयान कर पर निर्धारित आयु वर्ग अनुसार निर्धारित दर पर छूट प्रदान की जाएगी।

बैतूल जिले में बड़ी कार्यवाही 23 कर्मचारियों पर निलंबन की गाज

वाहन संचालकों को इस योजना का लाभ लेकर उनके बकाया मोटरयान कर की राशि को जमा करने के लिए एमपी ट्रांसपोर्ट पोर्टल पर योजना प्रारंभ हैवाहन संचालक सरल समाधान योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला 1 अप्रेल से बंद होंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.