सांसद दुर्गादास उईके के प्रयासों से पिंक सिटी को ऑरेंज सिटी से जोड़ने वाली ट्रेन की आमला को मिली सौगात

*सांसद दुर्गादास उईके के प्रयासों से पिंक सिटी को ऑरेंज सिटी से जोड़ने वाली ट्रेन की आमला को मिली सौगात*
*सांसद दुर्गादास उईके के प्रयासों से आमला को मिली नागपुर जयपुर वाया अजमेर ट्रेन की सौगात*
*भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने सांसद दुर्गादास उईके , आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे , भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवम पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल का जताया आभार*

इस विधानसभा में भाग्य से मिलती है विधायक की टिकट

बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उईके के प्रयासों से आमला समेत आसपास के क्षेत्र के लोगो को नागपुर जयपुर वाया अजमेर ट्रेन के स्टॉपेज की सौगात मिली है । रेल्वे बोर्ड द्वारा आगामी माह से जिले के बड़े स्टेशन में से एक आमला जंक्शन पर ट्रेन न 22175/22176 नागपुर जयपुर व्हाया अजमेर एक्स ट्रेन का स्टॉपेज एवम पवित्र नगरी मुलताई में ट्रेन न 19713/19714 जयपुर सिकंदराबाद एक्स का स्टॉपेज दिया जा रहा है । वरिष्ठ भाजपा नेता एवम सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश मालवीय ने बताया की बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उईके के प्रयासों से आमला जंक्शन को नागपुर ,जयपुर एवम अजमेर के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा प्राप्त होने जा रही है आमला के नागरिकों एवम व्यापारियों की मांग को सांसद दुर्गादास उईके के द्वारा रेल्वे बोर्ड समेत लोकसभा में उठाया गया था । जिसके परिणाम स्वरूप आमला जंक्शन को ट्रेन की सौगात मिली है।

एसपी सिमाला प्रसाद ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सामाजिक संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया

*ट्रेन के स्टॉपेज से होगा सुविधाओं का विस्तार*
भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने नागपुर जयपुर वाया अजमेर एक्स ट्रेन के स्टॉपेज के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा की , ट्रेन के स्टॉपेज के रूप में रेल सेवाओं का विस्तार क्षेत्र के लोगो को ऑरेंज सिटी जयपुर , भगवान खाटू श्याम धाम , भगवान ब्रम्हा के एक मात्र मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर ,अजमेर शरीफ , शैक्षणिक उद्देश्य से कोटा समेत राजस्थान के अनेकों पर्यटन स्थलो एवम नियमित चिकित्सकीय परामर्श एवम व्यापार के लिए पिंक सिटी नागपुर जाने वाले लोगो के लिए लाभकारी एवम एवम सुविधाजनक सिद्ध होगी।

घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में चल रही कोयले की कालाबाजारी

*भाजपा कार्यकर्ता ने ट्रेन स्टॉपेज के लिए जताया आभार*

आमला जंक्शन पर नागपुर जयपुर वाया अजमेर एक्स ट्रेन के स्टॉपेज के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद दुर्गादास उईके , आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवम पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया जिनमे भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख , भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश मालवीय चिरोजी पटेल , अशोक नागले गणेश यादव हरी यादव किसन सिंह रघुवंशी शिवपाल उबनारे, प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले गोपेन्द्र सिंह संजय जैन भोला वर्मा जितेंद्र बेले निलेश राठौर ज्ञान प्रकाश बनाईत अखिलेश गीतकर विशाल नरवरे अकुर सिंह लोकेश साहु , समेत कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

चंडी माई का दरबार जहां श्रद्धालु नारियल से लेकर मुर्गे और बकरे की बलि – चिचोली गोधना के पास स्थित है यह प्रसिद्ध देवी स्थल